गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभातफेरी

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभातफेरी
रामगढ़. साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी का नेतृत्व निशान साहेब लेकर जसकीरत सिंह सैनी कर रहे थे. प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहेब से शुरू होकर किला मंदिर, लोहार टोला, चट्टी बाजार, झंडा चौक व मेन रोड होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहेब पहुंची. प्रभातफेरी में परमदीप सिंह कालरा, अमरजीत सिंह सैनी, हरजीत सिंह छाबड़ा, तेजेंद्र सिंह सोनी, मनजीत सिंह, रौनक छाबड़ा, इकबाल सिंह छाबड़ा, तेजिंदर पाल सिंह सलूजा, अमन सिंह, राज जस्सल, जसमीत कौर सोनी, रोमी छाबड़ा, गुरबक्श कौर सैनी, लवली लांबा, सतविंदर कौर सैनी, निक्की लांबा, सुदेश कौर, बलविंदर कौर, बबली, सोमा, लवली गांधी व बलविंदर कौर शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




