ePaper

गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव को लेकर पहले दिन निकाली गयी प्रभातफेरी

Updated at : 23 Oct 2025 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव को लेकर पहले दिन निकाली गयी प्रभातफेरी

गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव को लेकर पहले दिन निकाली गयी प्रभातफेरी

विज्ञापन

रामगढ़. सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के पहले दिन गुरुवार को प्रभातफेरी निकाली गयी. निशान साहिब लेकर सरदार गुरजोत सिंह सैनी प्रभातफेरी का नेतृत्व कर रहे थे. प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से निकल कर किला मंदिर, लोहार टोला, चट्टी बाजार, फॉरेस्ट गली, जायसवाल कॉलोनी, माता महेंद्र कौर अरोड़ा के आवास पहुंची. सरदार दलजिंदर सिंह रंजू अरोड़ा के परिवार ने साध -संगत का स्वागत किया. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से माता गुरु शरण कौर कालरा ने माता महेंद्र कौर अरोड़ा को सिरोपा देकर सम्मानित किया. प्रभातफेरी में रामगढ़ गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, सचिव हरदीप सिंह होरा, रघुवीर सिंह छाबड़ा, विंकल कालरा, तेजेंद्र सिंह सोनी, डॉ नरेंद्र सिंह सोनी, प्रीतम सिंह कालरा, हरपाल सिंह अरोड़ा, राजा कालरा, जसविंदर सिंह सलूजा, देवेंद्र सिंह अरोड़ा, त्रिलोचन सिंह जैसल, इंद्रजीत सिंह होरा, रमन सिंह कोहली, गुरदीप सिंह सैनी, राजू कालरा, हरेंद्र छाबड़ा, रिंटू छाबड़ा, जिगर छाबड़ा, यश छाबड़ा, राजू छाबड़ा, गुरप्रीत सिंह, बबलू छाबड़ा, जसमीत कौर सोनी, गुरबक्श कौर सैनी, रंजू अरोड़ा, रोमी छाबड़ा, मनप्रीत कौर सैनी, नवल कौर मल्होत्रा, बबली सोनी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola