झारखंड अलग राज्य आंदोलन में टेकलाल बाबू की भूमिका अग्रणी : राजकुमार

Updated:
विज्ञापन
झारखंड अलग राज्य आंदोलन में टेकलाल बाबू की भूमिका अग्रणी : राजकुमार

झारखंड अलग राज्य आंदोलन में टेकलाल बाबू की भूमिका अग्रणी : राजकुमार

विज्ञापन

जिले में जगह-जगह याद किये गये टेकलाल महतो, मनायी गयी पुण्यतिथि प्रतिनिधि, कुजू अलग राज्य झारखंड आंदोलन में टेकलाल बाबू ने अग्रणी भूमिका निभायी थी. उनके बताये मार्ग पर चल कर ही झारखंडियों के सपनों को साकार किया जा सकता है. उक्त बातें झामुमो केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो ने कही. वह शनिवार को नया मोड़ फोरलेन चौराहा पर स्व टेकलाल महतो की 13वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि टेकलाल महतो ने झामुमो को सींचने का काम किया था. झारखंडी जनता के हक व अधिकार के लिए अपना सर्वस्व जीवन न्योछावर कर दिया. झारखंड को अलग राज्य बनाने में उन्होंने काफी योगदान दिया है. इससे पूर्व, कार्यकर्ताओं ने राजकुमार महतो का स्वागत किया. स्व टेकलाल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर सोनाराम मांझी, सागीर हुसैन, एतो बास्के, सुरेशचंद्र पटेल, राजनाथ महतो, मोगलचंद्र पटेल, विजय राम, अकल उरांव, मो अलाउद्दीन, मोहरलाल महतो, सुखदेव महतो, वासुदेव गंझू, मंगू मांझी, अशोक प्रजापति, बादल कुमार, शक्लधर करमाली, बैजनाथ करमाली, घनश्याम महतो, प्रदीप सोरेन, उमेश करमाली, कामेश्वर मांझी, अभय सिंह, मंजू देवी, सीताराम मंडल, रामनाथ महतो, प्रदीप महतो, तुलसी महली, बंधन महतो, देवचरण महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola