भुरकुंडा: नये थाना प्रभारियों ने संभाला पदभार, विधि-व्यवस्था दुरुस्त करना प्राथमिकता
अन्नत कुमार सिंह | Prabhat Khabar Network
भुरकुंडा और बासल में नए थाना प्रभारियों ने पदभार ग्रहण किया. इनका मुख्य लक्ष्य थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को मजबूत करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
भुरकुंडा. भुरकुंडा और बासल थाना में मंगलवार को नए थाना प्रभारियों ने पदभार संभाल लिया. भुरकुंडा थाना में शिवलाल गुप्ता और बासल थाना में अन्नत कुमार सिंह ने योगदान दिया.
पदभार संभालने के बाद दोनों थाना प्रभारियों ने कहा कि थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी. अपराध पर अंकुश लगाने के साथ आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सक्रियता से काम करेगी.
उन्होंने थाना क्षेत्र के लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की. कहा कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या जरूरी जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. नए प्रभारियों के योगदान के बाद पुलिसकर्मियों ने भी उनका स्वागत किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए