रामगढ़ के जंगल में तब्लीगी जमात के लोगों के छुपे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस, खाली झोपड़ी और कंबल मिले

Updated at : 10 Apr 2020 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
रामगढ़ के जंगल में तब्लीगी जमात के लोगों के छुपे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस, खाली झोपड़ी और कंबल मिले

कुजू ओपी क्षेत्र के ओरला के तेलनियागढ़ा जंगल में तब्लीगी जमात के लोग छुपे होने की सूचना पर कुजू पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दो घंटे तक ताबड़तोड़ छापेमारी की. कुजू ओपी प्रभारी भरत पासवान के नेतृत्व में सशस्त्र बल ने ग्रामीणों के सहयोग से घने जंगल में एक बांस व झाड़ी से बना एक झोपड़ी पाया. लेकिन झोपड़ी में मौके पर कोई भी नहीं मिला.

विज्ञापन

कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र के ओरला के तेलनियागढ़ा जंगल में तब्लीगी जमात के लोग छुपे होने की सूचना पर कुजू पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दो घंटे तक ताबड़तोड़ छापेमारी की. कुजू ओपी प्रभारी भरत पासवान के नेतृत्व में सशस्त्र बल ने ग्रामीणों के सहयोग से घने जंगल में एक बांस व झाड़ी से बना एक झोपड़ी पाया. लेकिन झोपड़ी में मौके पर कोई भी नहीं मिला.

Also Read: पलामू में खैनी, गुटखा, पान, सिगरेट के उपयोग पर लगी रोक, डीसी ने जारी किया आदेश

झोपड़ी के अंदर सोने के लिए दो-तीन कंबल भी थे. जिसे पुलिस ने झोपड़ी में आग लगाकर नष्ट कर दिया. जानकारी के अनुसार पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना दिया गया कि ओरला तेलनिया जंगल में भाग कर आये कई तब्लीगी जमात के लोग छुपे हुए हैं. जिसके बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल पहुंची.

यहां उन्होंने जंगल के बीचों-बीच एक झोपड़ी बना पाया. इस संबंध में कुजू ओपी प्रभारी भरत पासवान ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि जंगल में कुछ लोग झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं. छापामारी के क्रम में वहां कोई भी व्यक्ति नहीं मिला. बाद में उक्त झोपड़ी को आग लगाकर नष्ट कर दिया गया. हालांकि झोपड़ी बनाकर रह रहे लोग जमाती हैं या नहीं इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पायी है.

इधर पुलिस प्रशासन के जाने के बाद जंगल की ओर गये कुछ ग्रामीणों ने चार व्यक्तियों को देखा. जिसका वीडियो भी बनाया. बाद में इसकी सूचना उनके द्वारा ओरला व तोपा माइनस के ग्रामीणें को दी गयी. सूचना मिलने के बाद ग्रामीण जब जंगल पहुंचे तो वहां कोई भी व्यक्ति नहीं मिला. लेकिन उनके द्वारा खाया गया खाना का पैकेट व पानी का बोटल बरामद हुआ. ग्रामीणों द्वारा बनाया गया वीडियो पुलिस को दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola