पीएम मोदी के जन्मदिन पर पतरातू में दीप प्रज्ज्वलित, 17 अक्टूबर तक चलेगा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

Updated:
विज्ञापन

18 पीटीआर- सी में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते विधायक रोशन लाल चौधरी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया. विधायक रोशन लाल चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर पीएम के दीर्घायु की कामना की. यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा.

विज्ञापन

पतरातू. भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी के आवासीय कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर दीप प्रज्ज्वलित किया गया. इसके बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया गया.

विज्ञापन

विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनके 25 वर्षों की जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नमन करते हुए लोगों ने अपने-अपने घरों में आशीर्वाद का दीया जलाया. इसी कड़ी में विधायक आवासीय कार्यालय में भी दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की गयी.

उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच, रक्तदान, पौधारोपण, जनजागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता जैसे सेवा कार्यों में भाग लेंगे.

विधायक ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्य है. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता से अभियान में भाग लेने की अपील की.

मौके पर भाजपा युवा नेता सह मुखिया किशोर कुमार महतो, संतोष शर्मा, राकेश सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर, चंदन कुमार, नंदकिशोर महतो, गोविंद महतो, मुकेश कुमार, सुमित कुमार, जानकी मुंडा, राहुल राज, अविनाश कुमार, पंकज कुमार, आनंद कुमार, आकाश कुमार, मनीष कुमार, सुनील कुमार, दिलीप कुमार, मोहित ठाकुर, सिकंदर कुमार, राहुल कुमार, गौरी शंकर कुमार, अजय कुमार हाजी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola