सुमित अग्रवाल हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के सुमित अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी सूरज कुमार दास को गिरफ्तार किया है. मुख्य सरगना की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है.

विज्ञापन

रामगढ़: झंडा चौक निवासी सुमित अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान न्यू कॉलोनी बगीचा निवासी सूरज कुमार दास उर्फ छोटू (25 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय अकरम रजा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 29 जुलाई को सुमित अग्रवाल की हत्या कर शव न्यू कॉलोनी बगीचा-बड़का गड्डा के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया था. मृतक के शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वार के निशान मिले थे. इस मामले में मृतक की पत्नी मनीषा अग्रवाल के आवेदन पर रामगढ़ थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी ने मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सूरज कुमार दास को गिरफ्तार किया.

अन्य युवकों की तलाश में छापेमारी जारी

डीएसपी ने बताया कि अनुसंधान के दौरान कुछ अन्य युवकों के भी मामले में शामिल होने की जानकारी मिली है. पुलिस के अनुसार तीन-चार संदिग्ध युवक शहर से फरार हैं और उनके मोबाइल फोन बंद हैं. मुख्य सरगना समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस हत्या के पीछे आपराधिक विवाद, आपसी वर्चस्व और नशे के अवैध कारोबार समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर सह रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे, पुअनि मंजेश कुमार, सुमंत कुमार राय, बीरबल हेंब्रम, विकास कुमार, मनीष कुमार सिंह, जॉनी कुमार, रोशन बाड़ा और रोशन कुमार शामिल थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola