नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चला जागरूकता कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चला जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन

रामगढ़. जिला प्रशासन व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों व आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ व सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है. अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों व सामुदायिक स्थलों पर जागरूकता रैली, संवाद कार्यक्रम, शपथ ग्रहण, पोस्टर प्रदर्शनी व जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार, समाज व राष्ट्र के विकास में भी बाधक बनता है. जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से नशे से दूर रहने, अपने परिवार व समुदाय को जागरूक करने तथा नशा मुक्त भारत- विकसित भारत के संकल्प को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola