रजरप्पा में ‘नमामि भारतम्’ को लेकर वंदे मातरम् का पूर्वाभ्यास

Updated:
विज्ञापन

वंदे मातरम् को लेकर अभ्यास में शामिल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'नमामि भारतम्' कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. देशभर के स्कूलों में एक साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया जाएगा.

विज्ञापन

रजरप्पा. वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नयी दिल्ली की ओर से 25 सितंबर को देशभर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसके तहत दिन के 11 बजे देशभर के विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन समेत चयनित स्थानों पर एक समय, एक लय और एक स्वर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन होगा.

विज्ञापन

इसे लेकर सरस्वती विद्या मंदिर, रजरप्पा प्रोजेक्ट की ओर से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता व अभ्यास कार्यक्रम चलाया जा रहा है. विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों द्वारा नियमित पूर्वाभ्यास किया जा रहा है. विद्यालय के सचिव चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि नमामि भारतम् राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभावना को अभिव्यक्त करने का अवसर है. प्राचार्य उमेश प्रसाद ने कहा कि वंदे मातरम् मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है. कार्यक्रम की सफलता के लिए मिथिलेश कुमार खन्ना, शम्मी राज, अमरदीप, शशि कांत, दिलीप सिंह समेत अन्य आचार्य सक्रिय हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola