नैतिक शिक्षा का समाज में दिख रहा अभाव : विधानसभा अध्यक्ष

Updated at : 09 Mar 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
नैतिक शिक्षा का समाज में दिख रहा अभाव : विधानसभा अध्यक्ष

नैतिक शिक्षा का समाज में दिख रहा अभाव : विधानसभा अध्यक्ष

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़

राधा गोविंद विश्वविद्यालय प्रांगण में रविवार को प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो, विशिष्ट अतिथि कुलाधिपति बीएन साह, पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा, रामगढ़ उपायुक्त चंदन कुमार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार मौजूद थे. मुख्य अतिथि रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि यह संस्थान काफी सुंदर है. यहां की भौगोलिक बनावट में सकारात्मकता का संदेश है. यह विश्वविद्यालय प्रकृति की गोद में बसा है. यहां की आधारभूत संरचना बेहतर है. यह विश्वविद्यालय डेवलपिंग स्टेज में है. यहां से आपका जीवन सामाजिक व गृहस्थ जीवन में प्रवेश करेगा. सरकार ने विभिन्न विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समिति बनायी थी. इस समिति ने प्रदेश के विभिन्न विवि में शिक्षा व अन्य मापदंडों की जांच की. समिति ने जांच की कमी को विवि प्रबंधन को बताया, ताकि उन कमियों को सुधारा जा सके. नैतिक शिक्षा का समाज में अभाव हो रहा है. नैतिकता नहीं, तो शिक्षा अधूरी है. नैतिक शिक्षा का पाठ सभी के लिए आवश्यक होना चाहिए. विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा के लिए प्रेरित करने की जरूरत है. इससे आदर्श समाज बनेगा. कुलाधिपति बीएन साह ने कहा कि दीक्षांत समारोह सिर्फ एक शैक्षिक यात्रा का समापन नहीं है, यह नयी शुरुआत है. माता-पिता व गुरु की बात का जीवन में काफी महत्व है. सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि यह राधागोविंद विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक दिन है. इस विवि से शिक्षा ग्रहण कर युवा भविष्य बना रहे हैं. इस विश्वविद्यालय का भौगोलिक वातावरण पठन-पाठन के अनुकूल है. विवि हमेशा प्रोत्साहन के लिए तत्पर है. स्वागत भाषण कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल ने किया. कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि ने विवि का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. कहा कि विभिन्न विधाओं के लिए 1152 विद्यार्थियों को डिग्री दी गयी. इसमें 64 विश्वविद्यालय टॉपर रहे. सभी को गोल्ड मेडल दिये गये.

दीप जला कर किया गया समारोह का उदघाटन : समारोह का उदघाटन अतिथियों ने दीप जला कर किया. अतिथियों ने स्मारिका का विमोचन किया. विश्व विद्यालय प्रबंधन ने प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर अतिथियों को सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय सिंह, डॉ अमरेश पांडेय, डॉ पूनम कुमारी व डॉ रंजना पांडेय ने किया. मौके पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की पत्नी फूलमती देवी, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय, परीक्षा नियंत्रक प्रो डॉ अशोक कुमार, प्रबंध समिति के सदस्य अजय कुमार, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, सीपी संतन, रवि साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola