17 सितंबर से लापता 85 वर्षीय बिजेंद्र सिंह का नदी तट से शव बरामद, वज्रपात या डूबने की आशंका

Updated:
विज्ञापन

मृतक वृद्ध बिजेंद्र सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकाकाना के सियारभूकी नदी तट से 85 वर्षीय बिजेंद्र सिंह का शव मिला है, जो 17 सितंबर से लापता थे. परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी. मौत की वजह वज्रपात या डूबना मानी जा रही है.

विज्ञापन

बरकाकाना. बरकाकाना ओपी क्षेत्र के सियारभूकी नदी तट से 85 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान ओल्ड बैरक खटाल मोहल्ला निवासी बिजेंद्र सिंह के रूप में हुई है. वह 17 सितंबर से लापता थे. परिजनों ने 18 सितंबर को बरकाकाना ओपी में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, 17 सितंबर को हुए वज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है. वहीं, कुछ लोगों ने नदी के पानी में डूबने की आशंका जतायी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. ओपी पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola