दूध टैंकर में मिलावट की कोशिश, वाहन पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन
दूध टैंकर में मिलावट की कोशिश, वाहन पकड़ाया

दूध टैंकर में मिलावट की कोशिश, वाहन पकड़ाया

विज्ञापन

रामगढ़. एनएच 33 स्थित होटल रोबिन के निकट बुधवार को दूध के एक टैंकर (पीबी 11 सीएम 3311) को संदिग्ध परिस्थिति में पकड़ा गया. जिला खाद्य पदाधिकारी दीप श्री व जिला पुलिस की कार्रवाई में यह टैंकर ओडिशा से उत्तरप्रदेश जाते हुए पकड़ा गया. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पाया गया कि 30 हजार लीटर क्षमता वाले इस टैंकर से करीब तीन हजार लीटर दूध निकाला जा चुका था. उसके बदले पानी भरा जा रहा था. खाद्य पदाधिकारी ने बताया कि दूध का सैंपल जांच के लिए रांची भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद मिलावट में प्रयुक्त केमिकल की सही जानकारी मिलेगी. इस दौरान टैंकर का ड्राइवर व सहायक ड्राइवर फरार हो गये. मामले की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola