रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ ने डाड़ी बीआरपी को स्मार पत्र सौंपा, आदेश वापस लेने की मांग

Updated:
विज्ञापन

झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ ने सोमवार को डाड़ी बीआरपी को एक स्मार पत्र सौंपा.

विज्ञापन

गिद्दी. झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ ने सोमवार को डाड़ी बीआरपी को एक स्मार पत्र सौंपा. रसोइया अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति व कोषाध्यक्ष अनिता देवी केशरी ने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश की रसोइया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. पदाधिकारियों ने कहा कि हड़ताल के मद्देनजर हजारीबाग जिला शिक्षा अधीक्षक व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने एक पत्र जारी कर आदेश दिया है कि लंबे समय तक हड़ताल में रहने वाली रसोइया की जगह में दूसरी रसोइया को बहाल किया जाये. उन्होंने इस पर नाराजगी व्यक्त की है और जिला प्रशासन से इस आदेश को वापस लेने की मांग की है. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि हम अपनी लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ रहे है. हमारी मांग पूरी हो जायेगी, तो हड़ताल तुरंत समाप्त कर देंगे. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि रसोइया की सभी मांगे जायज है. उनकी मांगों को लगातार अनदेखी की जा रही है. रसोइया के सामने अब आंदोलन के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा है. स्मार पत्र देनेवालों में सोनी, सुमित्रा, बिरसी, शांति, कौशल्या, पानो, रेश्मी, कुंती, सुभाषो, शांति, सुलेखा, मीना, पदुम, आशा, पार्वती, यशोदा, मधु, चिंता, फुलो, हीरामुनी, रीना, सोनिया का नाम शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola