ePaper

सीरू में टुसू मिलन समारोह का आयोजन 16 को

Updated at : 06 Jan 2026 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
सीरू में टुसू मिलन समारोह का आयोजन 16 को

सीरू में टुसू मिलन समारोह का आयोजन 16 को

विज्ञापन

दुलमी. दुलमी प्रखंड के बुधबाजार सीरू में 16 जनवरी को टुसू महोत्सव सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में तय किया गया कि आगामी टुसू महोत्सव को पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक विविधता के साथ मनाया जायेगा. सुधीर मंगलेश ने कहा कि टुसू पर्व झारखंड की संस्कृति और प्राकृतिक उमंग का प्रतीक है. यह पर्व स्थानीय लोगों में उत्साह और भाईचारे को बढ़ावा देता है. टुसू महोत्सव सह मेला समिति का गठन किया गया. इसमें मुख्य संयोजक सुधीर कुमार मंगलेश, सह संयोजक महताब राही और इकबाल अंसारी, संरक्षक प्रदीप महतो, अध्यक्ष उत्तम महतो, उपाध्यक्ष महेंद्र ओहदार, सचिव लिलेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार को बनाया गया. युगलकिशोर महतो, छोटन कुमार, विनोद महतो, सिकेंदर नायक, शिवचरण महतो, रामप्रसाद महतो, सुनील करमाली, करमू महतो, रोहित करमाली, राजशेखर महतो, हेमलाल महतो और राजकुमार महतो को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola