..संयोजक मंडली की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
..संयोजक मंडली की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

मजदूरों के बकाये पैसे को लेकर संयोजक मंडली की बैठक बुधवार को गिद्दी सी में हुई. इसकी अध्यक्षता रतिलाल मरांडी ने की.

विज्ञापन

फोटो 16गिद्दी2-उपस्थित संयोजक मंडली के लोग गिद्दी(हजारीबाग). मजदूरों के बकाये पैसे को लेकर संयोजक मंडली की बैठक बुधवार को गिद्दी सी में हुई. इसकी अध्यक्षता रतिलाल मरांडी ने की. बैठक में बताया गया कि गिद्दी थाना प्रभारी ने लिफ्टर से आठ दिनों के अंदर पुनः वार्ता कराने का आश्वासन दिया है. अगर यह वार्ता नहीं होगी, तो इसके विरोध में गिद्दी सी में पावर प्लांट के वाहनों का परिचालन ठप किया जायेगा. बैठक में कहा गया कि मजदूर एकजुट रहेंगे, तो जीत हमारी होगी. जिन लोगों ने मजदूरों के हक-अधिकार का पैसा हड़पा है, वैसे लोगों को पहचान करने की जरूरत है. बैठक में इससे संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी और एकजुट रहने पर बल दिया गया. इसका संचालन गणेश महतो ने किया. बैठक में राजेश महतो, नईम अंसारी, असलम अंसारी, अर्जुन कुमार, बैजनाथ राम, अर्जुन करमाली, महावीर, जमाल, जयलाल, पांडेय राम, दिनेश बेदिया, गनौरी राम, पन्नालाल, ललित महतो, हृदय महतो, इस्लाम अंसारी, शमसुल, नागेश्वर पटेल, दिलु महतो, राजेश्वर, खेमलाल, रूपलाल, अनीता देवी, श्रीनाथ महतो, कौलेश्वर प्रजापति, भुवनेश्वर महतो, उमेश महतो, बबली, जयपाल, रेणु देवी, कांति, नेमन यादव, शांति देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola