बंगाल की खाड़ी में सक्रिय साइक्लोनिक के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन

Updated:
विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय साइक्लोनिक के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय साइक्लोनिक के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन

विज्ञापन

किसान को नुकसान की बढ़ी संभावना मांडू. उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय साइक्लोनिक के प्रभाव से रामगढ़ जिले में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है. कृषि विज्ञान केंद्र मांडू में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के मौसम पर्यवेक्षक शशिकांत चौबे ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग आइएमडी के जारी पूर्वानुमान के अनुसार दो अक्तूबर तक रामगढ़ जिले के विभिन्न स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की व मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना बनी हुई है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष एक जून से 27 सितंबर तक 1340.9 एमएम बारिश दर्ज की गयी है. यह सामान्य वर्षापात से 33 प्रतिशत अधिक है. मौसम विभाग ने अक्तूबर तक जिले में येलो अलर्ट जारी किया है. उन्होंने किसानों को खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली से सावधान रहने, मेघ गर्जन होने पर खुले मैदान, पेड़ के नीचे या बिजली के खंभे के पास न खड़े होने, मोबाइल फोन का उपयोग मेघ गर्जन के दौरान बाहर खड़े होकर नहीं करने की सलाह दी है. कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ सुधांशु शेखर ने मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए किसानों के लिए कुछ महत्वपूर्ण कृषि सुझाव दिये हैं. कहा कि किसान धान की फसल में पानी का अत्यधिक जमाव नहीं होने दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola