निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक लगे : संतोष

Updated:
विज्ञापन
निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक लगे : संतोष

निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक लगे : संतोष

विज्ञापन

रामगढ़. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा इकाई, रामगढ़ के बैनर तले निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली के विरोध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. इसमें फीस निर्धारण के लिए कमेटी व अभिभावक शिक्षक संघ का गठन अनिवार्य करने, कमेटी की जानकारी नोटिस बोर्ड व वेबसाइट पर प्रदर्शित करने, स्कूल परिसर में किताब, यूनिफॉर्म व जूते की बिक्री नहीं करने, किसी विशेष दुकान से खरीद के लिए दबाव नहीं डालने की मांग की गयी है. केंद्रीय महासचिव संतोष चौधरी ने कहा कि निर्धारित व्यवस्था के तहत स्कूल मनमानी फीस नहीं बढ़ा सकेंगे. अधिक शुल्क वसूली पर कमेटी जांच कर कार्रवाई करेगी. ज्ञापन में नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना तथा गंभीर मामलों में मान्यता रद्द करने का प्रावधान रखने की मांग की गयी. प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने कहा कि रांची, गढ़वा व अन्य जिलों की तरह रामगढ़ में भी निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर सख्ती से रोक लगाने की बात कही. मौके पर बाल किशुन कुमार, अशोक कुमार चक्रपाणि, अमरदीप चौधरी, तपन महतो उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola