झुनिया देवी की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य, छह हजार पौधों का वितरण
अपनी बात रखते आजसू सुप्रीमो | Prabhat Khabar Network
मांडू विधायक निर्मल महतो की माता झुनिया देवी की दूसरी पुण्यतिथि पर भव्य आयोजन किया गया. जरूरतमंदों को कम्बल-साड़ी बांटी गईं, 6000 पौधे वितरित हुए और मुफ्त एंबुलेंस सेवा की शुरुआत हुई.
गिद्दी, रामगढ़: बुमरी में सोमवार को मांडू विधायक निर्मल महतो की माता झुनिया देवी की दूसरी पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो व सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने उनकी प्रतिमा का अनावरण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. झुनिया देवी ग्रामीण विकास फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंदों के बीच कंबल व साड़ी का वितरण किया गया. मरीजों के लिए दो एंबुलेंस उपलब्ध करायी गयीं, जबकि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से छह हजार पौधों का वितरण किया गया.
सुदेश महतो ने कहा कि दिवंगत व्यक्ति को सच्ची श्रद्धांजलि उनकी सेवा व मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाकर दी जा सकती है. चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि पुण्यतिथि को सेवा व जनकल्याण से जोड़ने का प्रयास सराहनीय है. विधायक निर्मल महतो ने कहा कि फाउंडेशन के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा व सामाजिक कार्य जारी रहेंगे. चरही घाटी से चुटूपालू घाटी तक दोनों एंबुलेंस नि:शुल्क आपातकालीन सेवा देंगी.
मौके पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. संचालन धनराज यादव ने किया. मौके पर आजसू के दिलीप कुमार दांगी, परमेश्वर महतो, ध्रुव प्रसाद, गुड्डू यादव, कुंजलाल प्रजापति, रामजी सिंह, जयकिशोर महतो सहित आजसू व भाजपा के कई कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए