रोजगार के लिए मानव दिवस सृजन अधिक करें : डीसी

Updated:
विज्ञापन
रोजगार के लिए मानव दिवस सृजन अधिक करें : डीसी

रोजगार के लिए मानव दिवस सृजन अधिक करें : डीसी

विज्ञापन

रामगढ़. जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना की समीक्षा बैठक हुई. परियोजना पदाधिकारी अनुजा राणा ने उपायुक्त व अन्य अधिकारियों को मनरेगा के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी दी. उपायुक्त ने मनरेगा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिलाने के लिए मानव दिवस सृजन कराने को कहा. पोटो हो खेल विकास योजना के तहत जिले की अलग-अलग पंचायत में निर्मित होने वाले खेल मैदान की समीक्षा की. उपायुक्त ने जिन पंचायत में अब तक खेल विकास योजना के तहत मैदान का निर्माण नहीं हुआ है, उनसे संबंधित प्रतिवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारियों से प्राप्त करने का निर्देश दिया. परियोजना पदाधिकारी फणींद्र कुमार गुप्ता ने उपायुक्त व अन्य अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना आदि योजनाओं के कार्यों की जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola