ePaper

पीटीपीएस पोस्ट ऑफिस के समीप पिकअप से दब कर दो मजदूर घायल

Updated at : 03 Jan 2026 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
पीटीपीएस पोस्ट ऑफिस के समीप पिकअप से दब कर दो मजदूर घायल

पीटीपीएस पोस्ट ऑफिस के समीप पिकअप से दब कर दो मजदूर घायल

विज्ञापन

पतरातू. पीटीपीएस पोस्ट ऑफिस के समीप शनिवार को मार्बल लोड कर जा रहे पिकअप वाहन में दबने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान हनुमागढ़ी पंचायत निवासी अभिजीत कुमार (19 वर्ष) व पलानी निवासी श्यामलाल महतो (52 वर्ष) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, मिथिला इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सर्वेश सिंह के आवास से मार्बल लोड कर पिकअप वाहन (जेएच 01 इपी 3767) शहीद निर्मल महतो स्थल की ओर ले जाया जा रहा था. वाहन में लदे मार्बल पत्थर को संभालने के लिए दोनों मजदूर वाहन में खड़े थे. इसी दौरान, एक मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से मार्बल पलटा, जिसमें दोनों मजदूर उसके नीचे दब गये. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तुरंत पिकअप में दबे मजदूरों को बाहर निकाला व पीवीयूएनएल अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गये. फिलहाल, दोनों घायलों का इलाज रांची में किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola