::महिला दिवस पर चलाया गया जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
::महिला दिवस पर चलाया गया जागरूकता अभियान

महिला दिवस पर चलाया गया जागरूकता अभियान

विज्ञापन

गिद्दी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को पैरा लीगल वॉलेंटियर ने डाड़ी प्रखंड में महिलाओं व बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान वॉलेंटियर ने प्रखंड का दौरा कर महिलाओं व बच्चों को उनके अधिकारों, कानून की जानकारी और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया. पैरा लीगल वॉलेंटियर ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. महिलाओं व बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है. उन्होंने घरेलू हिंसा, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर लोग पैरा लीगल वॉलेंटियर से संपर्क कर नि:शुल्क कानूनी सलाह ले सकते हैं. जागरूकता अभियान में रामचंद्र राम, शशि कुमार, कपिल राम, शारदा कुमारी, सुखदेव महतो, आदित्य कुमार शामिल थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola