पतरातू रेलवे कैरेज विभाग में मना महिला दिवस

Updated:
विज्ञापन
पतरातू रेलवे कैरेज विभाग में मना महिला दिवस

पतरातू रेलवे कैरेज विभाग में मना महिला दिवस

विज्ञापन

पतरातू. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को पतरातू रेलवे कैरेज विभाग में वरीय अनुभाग अभियंता सुजीत कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. विभाग में कार्यरत महिलाओं ने केक काट कर एक-दूसरे को खिलाया. सुजीत कुमार ने कहा कि भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां पूरे देश के लिए गर्व की बात है. राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण व परिवर्तनकारी रही है. आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी क्षमता का परिचय दे रही हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षित व आत्मनिर्भर महिलाएं परिवार व समाज दोनों पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं. मौके पर लीला मुनी, जयमंती, सुमन देवी, राधिका देवी, बिंदु देवी, कनक सेलिना किंडू, शशि मुंडा, श्याम बिहारी तिवारी, शत्रुघ्न महतो, राजेश कुमार, अनमोल टोप्पो, विनीत कुमार, अभिनव विक्रांत, प्रमोद तिवारी, जीएस बाड़ा, बटेश्वर मुंडा उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola