महिलाओं के आपसी सहयोग से ही समाज का विकास संभव : ममता देवी

Updated:
विज्ञापन
महिलाओं के आपसी सहयोग से ही समाज का विकास संभव : ममता देवी

महिलाओं के आपसी सहयोग से ही समाज का विकास संभव : ममता देवी

विज्ञापन

जिला समाहरणालय सभाकक्ष में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

रामगढ़. महिला दिवस पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, रामगढ़ ने जिला समाहरणालय सभाकक्ष में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, डीडीसी आशीष अग्रवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रीता सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा सिंह, गोला बीडीओ उपस्थित थीं. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने किया. अतिथियों को सम्मानित किया गया. जिला कार्यक्रम प्रबंधक रीता सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी ने कहा कि महिलाओं के आपसी सहयोग से ही समाज का समग्र विकास संभव है. आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर देश के विकास में योगदान दे रही हैं. जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी ने कहा कि महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं. डीडीसी आशीष अग्रवाल ने कहा कि सरकारी योजनाओं से महिलाएं मजबूत हो रही हैं. जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा सिंह ने महिला सशक्तीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा ने मिशन शक्ति, नारी अदालत व वन स्टॉप सेंटर सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. हेमंती देवी ने जेंडर रिसोर्स सेंटर के कार्यों व महिलाओं को मिल रहे सहयोग की जानकारी दी. रतवे संकुल संगठन की अध्यक्ष कुंती देवी ने अपने विचार रखे. उत्कृष्ट कार्य करने वाले संकुल संगठन, ग्राम संगठन व जेएसएलपीएस कैडरों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola