भैरवी जलाशय में डाला गया मछली का जीरा

Updated:
विज्ञापन
भैरवी जलाशय में डाला गया मछली का जीरा

भैरवी जलाशय में डाला गया मछली का जीरा

विज्ञापन

रामगढ़. जलाशय मत्स्य विकास योजना के तहत भैरवी जलाशय में मछली का जीरा डाला गया. मौके पर जिप सदस्य दुलमी प्रीति दीवान, 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, जिला मत्स्य पदाधिकारी आरूप चौधरी मौजूद थे. जिप सदस्य ने मछली का जीरा जलाशय में छोड़ा गया. जिप सदस्य प्रीति दीवान ने कहा कि सरकार मत्स्य पालन को रोजगार के रूप में विकसित करना चाहती है. इससे राज्य में मछली की आवक पर निर्भरता में कमी आयेगी. स्थानीय लाेगों को रोजगार का अवसर मिलेगा. 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कहा कि स्थानीय मछुआरों को स्वरोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है. इसमें जलाशय में मछली का उत्पादन में वृद्धि करना लक्ष्य है. जिला मत्स्य पदाधिकारी ने कहा कि मत्स्य प्रजातियों का संरक्षण करना विभाग का प्राथमिकता है. मौके पर चरण केवट, सुदेश कुमार, गंगाधर महतो, नरेंद्र सिन्हा मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola