पैसा मांगने और मारपीट करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

पैसा मांगने और मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन

बरकाकाना. बुजुर्ग जमीरा निवासी भुवनेश्वर यादव ने ओपी में शिकायत दर्ज करा कर गांव के ही गोपाल गोप पर प्रतिमा लगाने के एवज में पैसा की मांग करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है. भुवेनश्वर यादव ने बताया कि उनके पिता राजेंद्र कुमार ने अपने पैसे से प्रतिमा बनायी थी. समिति के लोगों ने आपत्ति दर्ज करायी थी. इसके बाद स्वेच्छा से उस प्रतिमा को हटा दिया गया. बीती देर रात गोपाल गोप ने राजेंद्र कुमार से मुलाकात कर प्रतिमा लगाने के लिए दस हजार रुपये की मांग की. पैसा देने से मना करने पर गोपाल गोप ने राजेंद्र कुमार को धक्का दे दिया और मारपीट करने पर उतारू हो गये. उसी दौरान एक डंडे से मेरे पिता पर हमला कर दिया. गांव वालों के बीच-बचाव करने पर पिता को बचाया गया. गोपाल गोप ने जान से मारने की धमकी तथा यज्ञशाला को क्षति पहुंचने की धमकी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola