ePaper

.. विश्व ब्राह्मण संघ झारखंड ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया

Updated at : 05 May 2025 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
.. विश्व ब्राह्मण संघ झारखंड ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया

विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन झारखंड के तत्वावधान में गुरुनानक आडिटोरियम रामगढ़ में श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ में परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन भव्य रुप से मनाया गया.

विज्ञापन

फोटो फाइल 5आर-1- दीप जलाते मुख्य अतिथि सतीश चंद दूबे व अन्य. ब्राह्मणों का जीवन त्याग व बलिदान का जीवन है : सतीश चंद दूबे रामगढ़. विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन झारखंड के तत्वावधान में गुरुनानक आडिटोरियम रामगढ़ में श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ में परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन भव्य रुप से मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने की. समारोह में मुख्य अतिथि सतीश चंद्र दुबे, कोयला मंत्री व खनन राज्य मंत्री भारत सरकार व फाउंडेशन के पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया. मुख्य अतिथि ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण किया. भगवान परशुराम की आचार्य विष्णु शर्मा व महेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया गया. स्वागत भाषण में प्रदीप कुमार शर्मा ने संगठन के द्वारा ब्राह्मण समाज के उत्थान में किये जा रहे सामाजिक कार्यों पर अपने विचारों को रखा. मुख्य अतिथि सतीश चंद्र दुबे ने ब्राह्मण समाज के पौराणिक महत्व के बारे में प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम शास्त्र व शस्त्र के ज्ञाता थे. कहा कि ब्राह्मणों का जीवन त्याग व बलिदान का जीवन हैं. भारत के संपूर्ण ऐतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व आध्यात्मिक उत्थान में ब्राह्मणों का अतुलनीय योगदान रहा हैं. वर्तमान समय में दयनीय परिस्थितियो में हमें एक दूसरे का सदैव सहयोग करना चाहिए. प्रकाश मिश्रा ने कहा कि भारत में ब्राह्मणों के वर्तमान स्थिति पर विचार रखे. उन्होंने कहा कि आज ज्यादातर ब्राह्मण आर्थिक पिछड़ेपन के कारण समाज में बेरोजगारी व गरीबी के शिकार हो रहे हैं. सरकार को इस विषय पर चिंता करने की आवश्यकता हैं. विक्रम पाण्डेय पूर्व प्रत्याशी भाजपा टुंडी विधानसभा ने ब्राह्मणों में आपसी एकजुटता व संगठित होने पर बल दिया. ज्ञान ब्रह्म पाठक ने भारत में ब्राह्मण के त्याग और बलिदान पर अपने विचार रखे. मंच संचालन अमित मणि शर्मा व प्रहलाद पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया. इस कार्यक्रम में प्रदीप कुमार मिश्रा, जय प्रकाश शर्मा, प्रदीप मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पाठक, महेश मिश्रा प्रहलाद पाण्डेय, ईलारानी पाठक, कृष्णा उपाध्याय, रमाशंकर पांडेय, विनोद मिश्रा, अशोक कुमार पांडेय, श्याम शर्मा, गोकुल शर्मा, सरिता पांडेय, संगीता दुबे, नंदु शर्मा, प्रकाश चंद्र व्यास, मुना मिश्रा, अनुज तिवारी, अंकित पाठक, सुरेंद्र पांडेय, नवीन पांडेय मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola