ePaper

अवैध कोयला ले जा रहा सूमो खराब, कोयला अनलोड कर गाड़ी के साथ तस्कर फरार

Updated at : 10 May 2025 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध कोयला ले जा रहा सूमो खराब, कोयला अनलोड कर गाड़ी के साथ तस्कर फरार

अवैध कोयला ले जा रहा सूमो खराब, कोयला अनलोड कर गाड़ी के साथ तस्कर फरार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोला

बरलंगा थाना क्षेत्र के चोकड़बेड़ा लोहिया भवन के पास शनिवार को कोयला लोड टाटा सूमो खराब हो गया. इसके बाद चालक कोयला को वहीं पर अनलोड कर फरार हो गया. हालांकि, ग्रामीणों ने कोयला लोड वाहन की तस्वीर लेकर पुलिस को दे दिया. बरलंगा मंडल सांसद प्रतिनिधि मंशू बेदिया से सूचना मिलने के बाद पुलिस अवैध कोयला को जब्त कर थाना ले गयी. थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने तीन टन कोयला पकड़ा था. उसे जब्त कर थाना में सुरक्षित रखा गया है. आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि टाटा सूमो में कोयला लोड था. यह रात में खराब हो गया था. सुबह तक गाड़ी ठीक नहीं होने पर चालक कोयला अनलोड कर दूसरे वाहन से भाग गया. ग्रामीणों के अनुसार, टाटा सूमो में एक व्यक्ति था. उसे ले जाने के लिए दूसरी गाड़ी में चार से पांच अन्य व्यक्ति आये थे. उन लोगों ने ग्रामीणों को बताया कि कोयला गेडेवीर ले जाना था, लेकिन गाड़ी खराब हो गयी. इसलिए कोयला यहां उतार रहे हैं. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. बताया जाता है कि कोयला तस्करों ने कोयला चोरी करने का तरीका बदल लिया है. तस्कर टाटा सूमो एवं 407 वाहन में रात में प्रतिदिन रजरप्पा थाना क्षेत्र से कोयला लोडिंग करते हैं. गोला थाना क्षेत्र से होते हुए सिल्ली थाना क्षेत्र के गेडेवीर स्थित डिपो में वाहन को पहुंचाया जाता है. यहां कोयला जमा करने के बाद ट्रक के माध्यम से पश्चिम बंगाल, टाटा सहित अन्य जगहों पर पहुंच जाता है. बाइक एवं साइकिल से भी उक्त डिपो पर कोयला पहुंच जाता है. रास्ते में पूरबडीह में वन विभाग का चेकनाका भी है, लेकिन विभाग अनजान है. बताया जाता है कि कोयला तस्कर रामगढ़ एवं रांची जिला सीमा क्षेत्र का फायदा उठा रहे हैं. स्वर्णरेखा नदी तक रामगढ़ जिला सीमा क्षेत्र है. स्वर्णरेखा नदी के उस पार रांची जिला का सीमा क्षेत्र प्रारंभ हो जाता है. गेडेवीर रांची जिला में आता है. इसके कारण कोयला तस्कर आसानी से सीमा क्षेत्र में कोयले की तस्करी को अंजाम दे रहे हैं. बताया जाता है कि पिछले दिन बरलंगा पुलिस ने ट्रक को पकड़ा था. उस पर मामला दर्ज किया गया था, लेकिन सिल्ली पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के कारण कोयला तस्करों का मनोबल बढ़ा हुआ है. इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि मंशू बेदिया ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध कोयले का धंधा चल रहा है. उन्होंने रामगढ़ पुलिस अधीक्षक से अवैध कोयला धंधा पर रोक एवं तस्करों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola