किसान महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर संघर्ष कोष संग्रह

Updated:
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अखिल भारतीय किसान महासभा के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए सोमवार को गोला डेली मार्केट में संघर्ष कोष जुटाया गया. यह सम्मेलन 20-21 सितंबर को जालंधर में आयोजित होगा.

विज्ञापन

गोला. अखिल भारतीय किसान महासभा के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर सोमवार को गोला डेली मार्केट में संघर्ष कोष संग्रह अभियान चलाया गया. सम्मेलन आगामी 20 एवं 21 सितंबर को पंजाब के जालंधर सिटी स्थित देशभक्त यादगार हॉल में आयोजित होगा.

विज्ञापन

सम्मेलन की सफलता को लेकर किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने रामगढ़-बोकारो मार्ग के किनारे डेली मार्केट के दुकानदारों व आम लोगों से सहयोग राशि संग्रह की. इस दौरान नेताओं ने कहा कि किसानों के हितों और अधिकारों को लेकर संघर्ष मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है.

उन्होंने सहयोग करने वाले दुकानदारों, युवाओं, बुजुर्गों व अन्य शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया. कार्यकर्ताओं ने लोगों से सम्मेलन सफल बनाने में सहयोग की अपील की. मौके पर जिला अध्यक्ष कॉमरेड हीरालाल महतो, धनेश्वर बेदिया, जीतू बेदिया, लखिचरन भोगता, शंकर मुंडा, रंजीत बेदिया, सोहन बेदिया सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola