मजदूरी की मांग पर ठेका मजदूरों ने बलकुदरा खदान का ठप कराया काम
Updated at : 22 Aug 2024 10:26 PM (IST)
विज्ञापन

मजदूरी की मांग पर ठेका मजदूरों ने बलकुदरा खदान का ठप कराया काम
विज्ञापन
प्रतिनिधि, भुरकुंडा
आउटसोर्सिंग से चल रही बलकुदरा खुली खदान में कार्यरत ठेका मजदूरों ने न्यूनतम मजदूरी सहित अन्य मांगों को लेकर विस्थापित मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को खदान का कामकाज ठप कर दिया. सुबह नौ बजे मजदूरों ने कार्यस्थल पर आउटसोर्सिंग कंपनी पीएसएमइ के खिलाफ नारेबाजी की. इसके बाद धरना पर बैठ गये. मजदूरों द्वारा काम ठप करने की सूचना के बाद भुरकुंडा पीओ मनोज कुमार पाठक व सौंदा डी पीओ रामेश्वर मुंडा मौके पर पहुंचे. मजदूरों ने बताया कि मानदंड के अनुरूप उन्हें न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है. यह भुगतान भी ठेका कंपनी सही समय पर नहीं करती है. इसके अलावा परिचय पत्र भी अभी तक जारी नहीं किया गया है. मजदूरों ने बताया कि पांच माह पूर्व छह मार्च को इस संबंध में त्रिपक्षीय वार्ता भी हुई थी. इसमें मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था. मांगें पूरी नहीं होने पर आठ अगस्त को पीएसएमइ व सीसीएल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर अल्टीमेटम दिया था, फिर भी सकारात्मक पहल नहीं हुई. पीओ ने मजदूरों को तीनों मांगों के प्रति सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया. इसके बाद मजदूर काम पर वापस चले गये. आंदोलन में मोर्चा अध्यक्ष सन्नी कुमार, वीरेंद्र मांझी, नकुल सिंह, संतोष मुंडा, संजय नायक, दिनेश मुंडा, मनोज मुंडा, राजकुमार करमाली, मुकेश मुर्मू, रमेश हांसदा, बबलू हांसदा, रामा हांसदा, मनीष मुर्मू, श्याम मुंडा, नरेश ठाकुर, अनीश मुर्मू, राजा हांसदा, ब्रह्मदेव, पिंकू मुर्मू शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




