करम ओके: करमा पूजा में विद्यार्थियों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
करम डाल के समीप पूजा-अर्चना कर नृत्य करती छात्राएं | Prabhat Khabar Network
एपेक्स पब्लिक स्कूल में करम पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान करम वृक्ष की पूजा की गई और पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला गया.
चितरपुर. मारंगमरचा स्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल में करम पूजा महोत्सव मनाया गया. विद्यालय परिसर में करम वृक्ष की डाली स्थापित कर उसे काशी फूल और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया. छात्राएं जावा लेकर करम डाल के समीप पहुंचीं और नृत्य करती हुई पूजा-अर्चना की. छात्राओं ने सामूहिक रूप से करम गीत प्रस्तुत कर करम देवता का आह्वान किया. इससे वातावरण भक्तिमय हो गया.
शिक्षिका सोनी कुमारी ने करम पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति के सम्मान, संरक्षण, अच्छी कृषि और समृद्ध फसल की कामना से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि करम पर्व भाई-बहन के स्नेह, सुख-समृद्धि, पारिवारिक मंगलकामना और सामाजिक एकता का संदेश देता है. महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को झारखंड की लोक-संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी समझने का अवसर मिला.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए