पत्थरबाजी करनेवालों पर कार्रवाई करें : छोटू

Updated:
विज्ञापन
पत्थरबाजी करनेवालों पर कार्रवाई करें : छोटू

पत्थरबाजी करनेवालों पर कार्रवाई करें : छोटू

विज्ञापन

रामगढ़. विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री छोटू वर्मा ने कहा कि 26 जनवरी की रात में चितरपुर प्रखंड के सुकरीगढ़ा लारी में मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई. इस झड़प में पुलिस-प्रशासन पर पत्थरबाजी भी की गयी. इसमें पुलिस बल के जवान व ग्रामीण घायल हो गये. जिला मंत्री छोटू वर्मा ने बताया कि उनसे लारी के ग्रामीण मिले थे. ग्रामीणों ने बताया कि मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा था. प्रशासन मूर्ति विसर्जन जल्द करने के लिए कह रहा था. इसी दौरान, दूसरे गांव के मूर्ति विसर्जन में शामिल लोगों की प्रशासन से कहा-सुनी हो गयी. दूसरे गांव के कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. उन्होंने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर पत्थरबाजी करने वाले पर कानूनी कार्रवाई करने व निर्दोष ग्रामीणों को प्रताड़ित नहीं करने की मांग की है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola