करंट की चपेट में आने युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने युवक की मौत

करंट की चपेट में आने युवक की मौत

विज्ञापन

चितरपुर. रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कीपोना रेलवे स्टेशन में शनिवार देर शाम एक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद स्टेशन क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. इस दर्दनाक हादसे से स्टेशन प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल हो गया. जब तक कोई कुछ समझ पाता, तबतक युवक की मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान मायल के मस्जिद टोला निवासी मो मनव्वर अंसारी के पुत्र सरवर आलम (16 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था. युवक स्टेशन पर कब और कैसे पहुंचा, इस बात की किसी को भी पता नहीं है. उधर, घटना के बाद जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola