मैक्स इंस्टीट्यूट में करम पूजा, मांदर की थाप पर झूमे छात्र-छात्राएं
करम पूजा में शामिल छात्र-छात्राएं. | Prabhat Khabar Network
मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, बिजुलिया में करम पूजा का भव्य आयोजन किया गया. बीएड एवं डीएलएड के छात्रों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मांदर की थाप पर नृत्य प्रस्तुत किया. इस पर्व से प्रकृति संरक्षण, भाई-बहन प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया.
रामगढ़. मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, बिजुलिया में करम पूजा की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बीएड एवं डीएलएड के छात्र-छात्राओं ने विधि-विधान से करम डाल स्थापित कर पूजा-अर्चना की. इसके बाद मांदर की थाप पर पारंपरिक गीत और नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में करम पर्व के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, भाई-बहन के प्रेम, सुख-समृद्धि और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया. कॉलेज प्राचार्य डॉ आनंद किशोर, प्रशासनिक अधिकारी प्रवेश शर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ धर्मेंद्र गुप्ता, डॉ बिंदु कुमारी, डॉ अंजनी कुमारी समेत अन्य ने सराहनीय भूमिका निभायी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए