सीपीसी इंटर महाविद्यालय में करम महोत्सव, नृत्य में दिखी झारखंडी संस्कृति की छटा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोला के सीपीसी इंटर महाविद्यालय परिसर में करम महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य और गीतों के माध्यम से झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति का मनमोहक प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

गोला. गोला के सीपीसी इंटर महाविद्यालय परिसर में सोमवार को करम महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ शासी निकाय के अध्यक्ष सह जिला पार्षद जलेश्वर महतो ने किया. मौके पर विधिवत करम डाल स्थापित कर अखाड़ा बनाया गया. इसके बाद करमती बच्चियों ने पारंपरिक विधि-विधान से करम देवता की पूजा-अर्चना की. पूजा के उपरांत करम गीतों पर छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया. इससे महाविद्यालय परिसर में झारखंड की लोक संस्कृति और परंपरा की मनमोहक छटा देखने को मिली. मौके पर प्राचार्य संजय महतो, अशोक कुमार, राजीव रंजन, ज्ञानी महतो, नील कमल, रविंद्र महतो, अनिरुद्ध कुमार, स्नेहलता सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola