महर्षि परमहंस कॉलेज में करम महोत्सव, लोक संस्कृति और परंपरा संरक्षण का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित करम महोत्सव में शामिल शिक्षक एवं प्रशिक्षु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में करम महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

रामगढ़. महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, हुहुवा कोठार में करम महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन असिस्टेंट प्रोफेसर अबोध चंद्र महतो ने किया. मुख्य अतिथि सचिव मनोज अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ जीआर चौरिया उपस्थित थे. बीएड व डीएलएड सत्र 2025-27 एवं 2026-28 के प्रशिक्षुओं और शिक्षकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सोनी कुमारी एवं समूह की सरस्वती वंदना तथा ममता एवं समूह के स्वागत गीत से हुई. डॉ राजेश महतो ने करम पर्व के महत्व, डॉ जीआर चौरिया ने पर्व-त्योहारों की सांस्कृतिक महत्ता तथा अरविंद कुमार महतो ने पूजा की विधि व परंपराओं पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड की लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता को जीवंत करते हुए सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया गया. समापन की घोषणा असिस्टेंट प्रोफेसर राहुल सिंह ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola