करम पर्व पर झूमर नृत्य से सजी डीएवी स्कूल की पाठशाला, पौधरोपण कर लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों के साथ शामिल प्राचार्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रजरप्पा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग में करम पर्व का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों ने पारंपरिक झूमर नृत्य की प्रस्तुति दी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया.

विज्ञापन

रजरप्पा. रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग में करम पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में झारखंड की लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत की झलक देखने को मिली. प्राचार्य डॉ आरके साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे. नन्हे विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में झूमर नृत्य प्रस्तुत कर प्राचार्य का स्वागत किया. बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया.

विज्ञापन

करम पूजा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया. प्राचार्य, शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने पौधे लगा कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया. प्राचार्य ने कहा कि करम पर्व बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपरा से जोड़ने का माध्यम है. ऐसे आयोजन उनमें सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और गौरव की भावना विकसित करते हैं. उन्होंने प्रकृति संरक्षण को प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बताते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षिकाओं की सराहना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola