ePaper

नववर्ष पर बिरहोर परिवार का होगा सर्वांगीण विकास : विधायक

Updated at : 01 Jan 2026 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
नववर्ष पर बिरहोर परिवार का होगा सर्वांगीण विकास : विधायक

नववर्ष पर बिरहोर परिवार का होगा सर्वांगीण विकास : विधायक

विज्ञापन

गोला. नव वर्ष के अवसर पर गोला प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव मसरीडीह बिरहोर टोला में विधायक ममता देवी पहुंची. इस दौरान बिरहोर परिवार के साथ मिलकर उन्होंने केक काट कर नव वर्ष का स्वागत किया. विधायक ने बिरहोर समुदाय के बच्चों के बीच किताब, कॉपी व स्वेटर का वितरण किया. विधायक ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है. सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा व बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है. उन्होंने बच्चों को नियमित पढ़ाई करने, आगे बढ़ने व अपने गांव व समाज का नाम रोशन करने के लिये प्रेरित किया. विधायक ने बिरहोर परिवारों की समस्याओं व जरूरतों को सुनी. विधायक को अपने बीच पाकर बिरहोर परिवार भी गौरवान्वित महसूस किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी, अमित महतो, मनोज कुमार कोटवार, कमलेश कुमार महतो, मनोज पुजहर, चंदन प्रसाद, सुनील चक्रवर्ती, तुलसी महतो, लखेश्वर कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola