ePaper

:::कलश यात्रा आस्था और संस्कार का प्रतीक : पीओ

Updated at : 28 Sep 2025 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
:::कलश यात्रा आस्था और संस्कार का प्रतीक : पीओ

कलश यात्रा आस्था और संस्कार का प्रतीक : पीओ

विज्ञापन

कुजू. दुर्गा पूजा समिति, धनबेड़वा की ओर से नवरात्र को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में मुख्य अतिथि करमा के परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व मुखिया तुलेश्वर प्रसाद, राजनाथ महतो और पोखलाल मुंडा थे. मुख्य अतिथि श्री मुंडा ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. प्रधान यजमान खिरोधर महतो, तुलेश्वर महतो, नान्हू महतो, टेकलाल महतो, छक्कन लाल महतो, जोधन महतो, सुरेश महतो को कलश प्रदान कर जल यात्रा के लिए विदा किया. 101 कलशधारी गाजे-बाजे के साथ मंडप परिसर से यात्रा प्रारंभ कर दामोदर नद ऊखरबेड़वा पहुंचे. यहां पंडित वीरेंद्र शास्त्री एवं पुरोहित जनार्दन पांडेय ने पूजा करायी. कलशधारी जल लेकर मंडप परिसर लौटे. मुख्य अतिथि रामेश्वर मुंडा ने कहा कि कलश यात्रा हमारी आस्था और संस्कार का प्रतीक है. इस यात्रा से समाज में भाईचारा, एकजुटता और धार्मिक जागरूकता का संदेश जाता है. कलश यात्रा में मोहरलाल महतो, उमेश महतो, शोभनाथ महतो, तीजन महतो, गुलाबचंद महतो, सहदेव महतो, सैनाथ महतो, नुनू चंद महतो, घनश्याम महतो, प्रेमलाल महतो, दिनेश महतो, कैलाश महतो, विशेश्वर महतो, कन्हैया महतो, बालेश्वर महतो, मिट्ठू महतो, योगेंद्र महतो, राजेश महतो, द्वारिका महतो, दिलेश्वर महतो, काशीनाथ महतो, दौलत महतो, संजय महतो, अमरलाल महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola