डीसी ने दिया कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
डीसी ने दिया कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

डीसी ने दिया कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

विज्ञापन

रामगढ़. उपायुक्त ने भारतमाला परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग 33, रेलवे सहित अन्य सड़क निर्माण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के दौरान पैकेजवार मुआवजा भुगतान की स्थिति की जानकारी ली. उपायुक्त ने कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. संबंधित क्षेत्रों के अंचल अधिकारियों को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया से संबंधित ग्राम सभा के आयोजन व अन्य प्रक्रिया पूरी करने को कहा. उपायुक्त ने पथ निर्माण विभाग, जुडको, पीवीयूएनएल व अन्य परियोजनाओं के अधिकारियों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की. बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, अंचल अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola