ePaper

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड आनेवाले दिनों में अव्वल नजर आयेगा: फागू बेसरा

Updated at : 16 Apr 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड आनेवाले दिनों में अव्वल नजर आयेगा: फागू बेसरा

हेमंत सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष निर्विरोध बनने पर झारखंड सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा ने पुष्प कुछ देकर हेमंत सोरेन को बधाई दी है.

विज्ञापन

फोटो फ़ाइल संख्या 16 कुजू ई: हेमंत सोरेन को बधाई देते फागू बेसरा मांडू. हेमंत सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष निर्विरोध बनने पर झारखंड सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा ने पुष्प कुछ देकर हेमंत सोरेन को बधाई दी है. इस मौके पर श्री बेसरा ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मार्गदर्शन में झारखंड की चहुंमुखी विकास के प्रति भरोसा व्यक्त किया है. हेमंत सोरेन के केंद्रीय अध्यक्ष बनने पर श्री बेसरा ने कहा है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में विकास की गंगा बह रही है. झारखंड सरकार बिना भेदभाव वाली सरकारी व्यवस्था से पूरे राज्य की जनता खुश है. वहीं जनता हेमंत सरकार से आशा कर रही है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की मार्गदर्शन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नव नियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन विकास की एक महथी पटकथा लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे. दर्जा प्राप्त मंत्री श्री बेसरा यह भी कहा है कि झारखंड हेमंत सोरेन के सुरक्षित हाथों में है कोई शक की बात नहीं है कि हेमंत के नेतृत्व में झारखंड पूरे भारत में विकास के मामले में आने वाले दिनों में अव्वल नजर आयेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola