Jharkhand Crime News: पतरातू के तालाटांड़ पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, ग्राहक की बाईक छीन भागे अपराधी

पेट्रोल पंप पर फायरिंग के बाद जांच करने पहुंची पुलिस और वहां जुटी भीड़. फोटो : प्रभात खबर
Jharkhand Crime News: झारखंड की राजधानी रांची और रामगढ़ के बीच स्थित पतरातू में भारत पेट्रोलियम के एक पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी.
Jharkhand Crime News|पतरातू (रामगढ़), अजय तिवारी : राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिले के पतरातू में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैला दी. फायरिंग करने के बाद बाईक से आए दो अपराधी पेट्रोल पंप से एक ग्राहक की बाईक भी छीनकर भाग गए.
Jharkhand Crime News भारत पेट्रोलियम के पंप पर हुई फायरिंग
पतरातू थाना क्षेत्र के तालाटांड़ स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर गुरुवार की रात बाईक सवार दो अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की. अपराधियों ने पेट्रोल पंप के नोजल, मैनेजर ऑफिस, लुबिक्रेंट स्टॉल पर कई गोलियां चलायी. हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग गये. पतरातू पुलिस ने पेट्रोल पंप परिसर से 4 खोखे बरामद किये हैं.
सीसीटीवी फुटेज देख अपराधियों की धर-पकड़ में जुटी पुलिस
पुलिस पेट्रोल पंप के सीसीटीवी को खंगालने व पेट्रोल पंप मालिक तालाटांड़ के मो शमशेर और पंपकर्मियों से पूछताछ के बाद अपराधियों की धर-पकड़ में जुट गयी है. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. बताया गया है कि रामगढ़ और रांची के बीच स्थित पतरातू में दो अपराधी एक बाइक से पंप पहुंचे. पीछे बैठे अपराधी ने सफेद रंग की हेलमेट पहन रख थी. बाइक चला रहे अपराधी ने अपना चेहरा नहीं छिपाया था.
पेट्रोल पंप से पुलिस को मिले कारतूस के 4 खोखे
हेलमेट पहने अपराधी ने ही पेट्रोल पंप में कई गोलियां चलायी. गोली चलाने के बाद अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर ही तालाटांड़ के एक युवक मो कैफ अंसारी से उसकी बाईक छीन ली. कैफ ने बाईक वापस करने के लिए कहा, तो उस पर पिस्टल तान दी. पुलिस ने पेट्रोल पंप से कारतूस के 4 खोखे बरामद किए हैं.
नाविक संघ के कोषाध्यक्ष फायरिंग में बाल-बाल बचे
पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए आए नाविक संघ के कोषाध्यक्ष और स्थानीय निवासी वाजिद अंसारी भी फायरिंग में बाल-बाल बच गए. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पतरातू की ओर भाग गए. घटना के कारण पेट्रोल पंप मालिक व कर्मियों में दहशत का माहौल है.
एसडीपीओ और थाना प्रभारी मामले की छानबीन में जुटे
पतरातू के एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार राम, थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता ने पूरे मामले की छानबीन की और अपराधियों की धर-पकड़ में जुट गये हैं. मालूम हो कि अक्तूबर 2023 में अपराधियों ने एक ऐसी ही घटना को पतरातू खौरा मांझी द्वार के समीप सावित्री पेट्रोल पर अंजाम दिया था. वहां भी गोलियां चलाकर दाशत फैला दी थी.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




