पतरातू में विश्वकर्मा पूजा पर 400 महिला कर्मियों के लिए कैंटीन शुरू, दो कर्मियों को मिला विश्वकर्मा सम्मान

Updated:
विज्ञापन

18 पीटीआर में कैंटीन उद्घाटन के मौके पर उपस्थित सिद्धनाथ सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पतरातू स्थित सिद्धि टेक स्किल्स में 400 महिला कर्मियों के लिए कैंटीन का उद्घाटन किया गया. इस दौरान दो उत्कृष्ट कर्मियों को विश्वकर्मा सम्मान से नवाजा गया.

विज्ञापन

पतरातू. विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सिद्धि टेक स्किल्स में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उल्लास के साथ की गयी. इस अवसर पर संस्थान में कार्यरत करीब 400 महिला कर्मियों की सुविधा के लिए कैंटीन का उद्घाटन किया गया. कैंटीन का उद्घाटन सिद्धनाथ सिंह ने किया.

विज्ञापन

समारोह के दौरान कार्यशाला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो कर्मियों को विश्वकर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया. बड़कागांव निवासी जयप्रकाश शर्मा और लावागढ़ा निवासी जलेश्वर महतो को बेहतर कार्य के लिए विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया. सम्मान मिलने पर उपस्थित लोगों ने दोनों कर्मियों को बधाई दी.

महिला कर्मियों की सुविधा को प्राथमिकता : सिद्धनाथ सिंह

सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि महिला कर्मियों की सुविधा के लिए कैंटीन की शुरुआत महत्वपूर्ण पहल है. संस्थान में कार्यरत सभी कर्मियों के कल्याण और बेहतर कार्य वातावरण के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित करने से अन्य कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

कार्यक्रम में कंपनी के निदेशक विपुल विद्याकार, विनोद प्रसाद, उदित कुमार, ओमप्रकाश सिंह, अफजल कैसर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola