रैलीगढ़ा में सावित्रीबाई फुले की मनी जयंती

रैलीगढ़ा में सावित्रीबाई फुले की मनी जयंती
गिद्दी. रैलीगढ़ा में शनिवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक एवं नारी शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की जयंती मनायी गयी. सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. उनके संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया. मौके पर युवा जदयू के हजारीबाग जिला अध्यक्ष प्रदीप रजक ने कहा कि सावित्रीबाई फुले केवल शिक्षिका ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक व विचारक भी थीं. उनके विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा व मानवता के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने कहा कि यदि समाज को सशक्त व विकसित बनाना है, तो सावित्रीबाई फुले के विचारों को जमीन पर उतारना होगा. इस अवसर पर धर्मेंद्र लोहरा, राकेश रजक, श्रवण कुमार, करण कुमार उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




