जमीन की लड़ाई में कोई समझौता नहीं करें : जयराम महतो

Updated:
विज्ञापन
जमीन की लड़ाई में कोई समझौता नहीं करें : जयराम महतो

जमीन की लड़ाई में कोई समझौता नहीं करें : जयराम महतो

विज्ञापन

केदला बस्ती फुटबॉल मैदान में रैयत विस्थापित महासभा का आयोजन केदला. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने रविवार को केदला बस्ती फुटबॉल मैदान में रैयत विस्थापित महासभा का आयोजन किया. मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि झारखंड राज्य अलग होने के बावजूद यहां के लोगों को हक व अधिकार नहीं मिला. यहां के लोगों ने सीसीएल और टाटा कंपनी को जमीन दी है, लेकिन उन्हें उचित नौकरी और मुआवजा नहीं मिला है. यहां सीसीएल की परियोजना चल रही है, लेकिन सीसीएल में बाहर के लोग अधिकारी हैं. बाहर के लोग यहां ठेकेदारी कर रहे हैं. लोगों को अपने अधिकार के लिए गोलबंद होने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि केदला, घाटो व कुजू में परियोजना चल रही है. कोयला ढुलाई में सभी बाहरी लोगों की गाड़ियां चल रही हैं. मांडू विधानसभा प्रभारी क्षेत्र के बिहारी महतो ने कहा कि जमीन को बचा कर रखने की जरूरत है. मौके पर रवि कुमार महतो, देवेंद्र नाथ महतो, करण महतो, रंजीत कुमार महतो, मुकेश कुमार महतो, दिनेश कुमार महतो, पूजा महतो, अनिल, रूपा महतो, लीलावती महतो, सत्येंद्र महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola