पतरातू में जरूरतमंद 200 महिलाओं के बीच बांटी गयी साड़ी, जय बाबा बुच्चा बांध ट्रस्ट ने किया आयोजन

Updated:
विज्ञापन

18 पी टीआर- बी में बुच्चा बांध में जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण करते मुख्य अतिथि व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जय बाबा बुच्चा बांध ट्रस्ट ने प्रखंड मुख्यालय के पास 200 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां बांटीं. मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व है.

विज्ञापन

पतरातू. प्रखंड मुख्यालय के समीप बुच्चा बांध में शुक्रवार को जय बाबा बुच्चा बांध ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान 200 महिलाओं को साड़ी प्रदान की गयी.

विज्ञापन

जरूरतमंदों की सेवा सामाजिक दायित्व : नीरज सिंह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरका-सयाल के महाप्रबंधक नीरज सिंह, वेलफेयर बोर्ड बरका-सयाल के सदस्य संजय शर्मा, समाजसेवी शकुंतला देवी, प्रोजेक्ट मैनेजर एसके गिरी, पार्षद राजाराम प्रजापति और ट्रस्ट के संरक्षक मुनीलाल सिंह मौजूद थे.

मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व है. समाज के सक्षम लोगों और संस्थाओं को आगे आकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद करनी चाहिए. ऐसे सेवा कार्यों से समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना मजबूत होती है. उन्होंने जय बाबा बुच्चा बांध ट्रस्ट की ओर से महिलाओं के बीच साड़ी वितरण को सराहनीय पहल बताया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के संतोष गुप्ता, महेश प्रसाद, गंगाधर महतो, वीरेंद्र पासवान, गुलशन कुमार, उदय अग्रवाल, सुशील कुमार सिंह, सरोज प्रसाद, महेंद्र गोप, नारायण प्रसाद साहू, महानंद सिंह, रवि दत्ता, नरेंद्र प्रसाद, रंजीत कुमार, मनोज साहू, संजय प्रसाद, मुकेंद्र सिंह, कर्मा पाहन, प्रेम पाहन, धीरज पाहन, उपेंद्र सिंह और शशि पाठक समेत कई लोगों ने सहयोग किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola