ITI गोला में इंटर्नशिप का समापन, 300 विद्यार्थियों का हुआ सफल प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
आइटीआइ गोला में इंटर्नशिप का समापन

झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम आईटीआई गोला में इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन हुआ। 300 छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए और सोलर ट्रेनिंग की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

गोला: उद्योग विभाग के झारखंड सरकार द्वारा संचालित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम आईटीआई गोला में एक माह एवं डेढ़ माह के इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह सोमवार को हुआ. समारोह में राज्य के विभिन्न डिप्लोमा एवं इंजीनियरिंग संस्थानों से पहुंचे 300 विद्यार्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किये गये. विद्यार्थियों ने सीएनसी, ऑटो कैड, पीएलसी, बेसिक इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल एवं ऑटोमोबाइल जैसे तकनीकी विषयों में आधुनिक मशीनों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया.

प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को उद्योगों में उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीकों और मशीनों पर कार्य करने का अनुभव मिला. समारोह के मुख्य अतिथि केके पॉलिटेक्निक, धनबाद के प्राचार्य डॉ परेश चंद्र साहू व् विशिष्ट अतिथि मैकेनिकल विभाग के एचओडी अजय कुमार वर्मा ने संस्थान का भ्रमण किया. उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों के लिए तीन माह का निःशुल्क आवासीय सोलर पैनल इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है.

इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई तक संस्थान में आवेदन कर नामांकन करा सकते हैं. मौके पर प्लेसमेंट इंचार्ज अभिषेक तिवारी, प्रशिक्षक संदीप कुमार, चंदन कुमार महतो, बिनीत लिंडा, अभिषेक कुमार, राम बलराम, सोनू प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola