स्वास्थ्य सेवा को प्रभावी बनाने का दिया निर्देश
Published by : VIKASH NATH Updated At : 08 Dec 2025 10:02 PM
समाहरणालय के ब्लॉक बी सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त रामगढ़ आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया.
रामगढ़. समाहरणालय के ब्लॉक बी सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त रामगढ़ आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद ने उप विकास आयुक्त को स्वास्थ्य विभाग की पूर्व में हुई समीक्षा बैठक के निर्देश के आलोक में किये गये कार्यों की जानकारी दी गयी. बैठक में उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से मरीज को रेफर कर निजी अस्पतालों में मरीज का स्वयं इलाज करने वाले चिकित्सकों संबंधित कोई भी मामला प्रकाश में आने पर त्वरित कार्रवाई करने, सदर अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मातृत्व स्वास्थ्य व प्रसव संबंधित सुविधाओं की जानकारी लेते हुए मरीज को लाभ पहुंचाने, मातृत्व स्वास्थ्य अंतर्गत विभिन्न कार्यों में गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच ससमय सुनिश्चित करने, सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में हो रहे प्रसव में उपलब्ध सुविधाओं को और भी प्रभावी तरीके से संचालित करने, प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं अथवा बच्चों की मृत्यु से संबंधित मामलों की गंभीरता पूर्वक जांच सुनिश्चित करने, संबंधित मामलों में ऑटोप्सी सुनिश्चित करने, गर्भवती महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामलों की पहचान प्रसव पूर्व जांच के दौरान सुनिश्चित करने, सदर अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि में 24×7 आकस्मिक सेवा, प्रसव आदि हेतु चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, कुपोषित बच्चों के इलाज हेतु वर्तमान में एमटीसी केंद्र का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने, समाज कल्याण विभाग से समन्वय करते हुए कुपोषित बच्चों का इलाज सुनिश्चित करने सहित ब्लड बैंक के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बैठक में मुख्य रूप से डॉ स्वराज, डॉ तुलिका रानी, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










