..आग लगने पर बचाव की जानकारी दी गयी

Updated:
विज्ञापन
..आग लगने पर बचाव की जानकारी दी गयी

चट्टी बाजार स्थित श्रीश्याम काम्पलेक्स में गुरुवार को राष्ट्रीय अग्निशमन जागरूकता सप्ताह के तहत आग से बचाव की जानकारी दी गयी

विज्ञापन

राष्ट्रीय अग्निशमन जागरूकता सप्ताह फोटो फाइल 17आर-1- आग लगने पर बचाव की जानकारी देते विभाग के लोग. रामगढ़. चट्टी बाजार स्थित श्रीश्याम काम्पलेक्स में गुरुवार को राष्ट्रीय अग्निशमन जागरूकता सप्ताह के तहत आग से बचाव की जानकारी दी गयी. मौके पर रामगढ़ फायर स्टेशन के प्रमुख अधिकारी महेंद्र सिंह, मो अब्बास खान मुख्य रूप से मौजूद थे. इस दौरान बताया गया कि 14 से 20 अप्रैल तक राष्ट्रीय जागरूकता के तहत आग लगने पर अपने बचाव करने की विस्तार से जानकारी दी. इस दौरान श्रीश्याम काम्पलेक्स के समक्ष आग लगवा कर फायर डिस्टिंग्विशर से आग को बुझाने का प्रशिक्षण दिया. बताया कि आग के ऊपर इसका प्रयोग नहीं करना चाहिये. उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडर में आग लगवा कर यह बताया गया कि आग पर तुरंत कोई बाल्टी ढकें. बाल्टी नहीं मिले, तो गीला मोटा कपड़ा अपने हाथ को छुपा कर इसके ऊपर ढक दें. अगर यह भी संभव न हो तो जहां से गैस निकल रही है उस लॉक को बंद करने का प्रयास करें. घबराने से नुकसान ज्यादा हो सकता है. बताया कि आग लगने पर तुरंत फायर इक्विपमेंट के लिए लगाई गई मोटर को दौड़कर रनिंग पोजीशन में लायें. उसको तेजी से खोलते हुए इसके पानी को चालू करें और मजबूती से पकड़ें क्योंकि अगर इसको मजबूती से नहीं पकड़ा गया तो मोटर द्वारा प्रेशर से संचालित पानी आपको चोट पहुंचा सकता है, इसलिए पूरी मजबूती के साथ इसके नॉब को पकड़ा जाये. इस अवसर पर संतोष अग्रवाल, गार्ड राजकुमार, अनिल अग्रवाल, गोलू, अजीत अग्रवाल, कैलाश कुमार, छोटू, दीपक कुमार, पिंटू, अजय कुमार, राजेंद्र अग्रवाल, अनिल ठाकुर, मो साबिर, सुजीत, रवि, अजय मिश्रा, सुधीर रावत, संजय सोनी, लोकेश बगड़िया, राहुल बगड़िया, सुरेश बगड़िया, मनीष अग्रवाल, समाजसेवी कमल बगड़िया उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola