घर में सो रहे थे मालिक, चोरों ने नकद व आभूषण की कर ली चोरी

Updated:
विज्ञापन
घर में सो रहे थे मालिक, चोरों ने नकद व आभूषण की कर ली चोरी

घर में सो रहे थे मालिक, चोरों ने नकद व आभूषण की कर ली चोरी

विज्ञापन

जाते समय चोरों ने घर के दरवाजे को बाहर से कर दिया था बंद

रामगढ़. छत्तरमांडू निवासी किशोर ठाकुर ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर घर से नकद सहित जेवर की चोरी करने की शिकायत की है. इसमें उन्होंने कहा है कि घटना के दिन घर के सदस्य रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए हेसला गये थे. वह घर में अकेले सो रहे थे. सुबह चार बजे जब वह उठे, तो पाया कि उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है. उन्होंने मोबाइल से अपने भतीजे को फोन कर बुलाया और दरवाजा खुलवाया. कमरे से बाहर आने पर देखा कि दूसरे कमरे का ताला टूटा हुआ है. अलमारी का ताला भी तोड़ा गया है. अलमारी में रखे करीब 40 हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र, मंगटीका, नथिया, झुमका, पायल, चेन की चोरी कर ली गयी है. पुलिस ने आवेदन पर अज्ञात चोर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola