:::हिंदी भाषा को कार्य संस्कृति के रूप में अपनायें : महाप्रबंधक

Updated:
विज्ञापन
:::हिंदी भाषा को कार्य संस्कृति के रूप में अपनायें : महाप्रबंधक

:::हिंदी भाषा को कार्य संस्कृति के रूप में अपनायें : महाप्रबंधक

विज्ञापन

राजरप्पा. रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित ऑफिसर्स क्लब में राजभाषा माह एवं सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद ने किया. उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी पहचान है. इसे कार्य संस्कृति के रूप में अपनानी चाहिए. कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया. इस दौरान कवि सरोज झा झारखंडी, नेहाल हुसैन, शालिनी नायक सहबा, मीणा बंधन, ओंकार शर्मा कश्यप, रीना यादव, अनंत महेंद्र ने वीर रस, शृंगार रस, हास्य रस एवं विरह रस से परिपूर्ण रचनाएं प्रस्तुत की. ऑपरेशन सिंदूर जैसे सामयिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर भी कविताओं का मंचन हुआ. कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन राजभाषा नोडल अधिकारी आशीष झा ने किया. उन्होंने कहा कि यह आयोजन राजभाषा प्रचार, साहित्यिक चेतना को विस्तार देने और सतर्कता संदेश को जन-जन तक पहुंचने की दिशा में सराहनीय कदम है. इस अवसर पर विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी, ट्रेड यूनियन एवं सद्भावना मंच चितरपुर के योगेंद्र उपाध्याय विशेष रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola